न बनाए रातभर फ्रिज में रखे आटे की रोटियां , ये है वजह

 

 

तकरीबन हर घर में बचे हुए गूंथे आटे को फ्रिज में रख देते है ताकि इसे दूसरी बार इस्‍तेमाल ल‍िया जा सकता हैं। कई लोग समय बचाने के ल‍िए भी सुबह के नाश्‍ते के ल‍िए रात को आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आगे चलकर आपके सेहत के ल‍िए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

जी हां, बासी आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए नुसानदायक होती हैं। आज इस आर्टिकल में इनके नुकसानों के ही बारे में जानते हैं।

फर्मेंटेशन की प्रक्रिया- गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है। इसलिए इस आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बनी रोटियां पेट की बीमारियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

पेट में होता है दर्द
बासी आटे से बनी रोटियां बासी रोटी के समान ही होती हैं और इससे वे नुकसान ही होते हैं जो बासी रोटियों को खाने से होते हैं। खासकर पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है।

होती है कब्ज की समस्या
गेहूं का आटा एक मोटा अनाज होता है जिसको पेट में डाइजेस्ट होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए कब्ज के मरीजों को रोटियां खाने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में बासी आटे की रोटी खाने से सामान्य लोगों को भी कब्ज की समस्या हो जाती है।

 

शास्त्रों के अनुसार
शास्त्रों में भी बासी आटे की रोटी नहीं खाने का उल्लेख किया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी आटा एक पिंड के समान होता है जो की नकारात्मक शक्तियों का घर बनता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि बासी भोजन भूत का भोजन होता है। तब भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन परिवारों में इस तरह कि आदत होती है वहां हर कोई हमेशा बीमार रहता है। इसलिए कभी भी भूलकर भी फ्रिज में रखे आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए।

वैज्ञानिकों के अनुसार
वैज्ञानिकों के अनुसार भी बासी आटे की रोटियां नहीं बाननी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार आटे को गूंथने के बाद उसका इस्तेमाल जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। क्योंकि इसमें एक घंटे के बाद ही ऐसे रासायनिक बदलाव आने लगते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में जब इस तरह के आटे से रोटी बनाकर खाई जाती हैं तो बीमार पड़ना स्वभाविक ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *