
दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल यूं तो कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं, पर असली लोकप्रियता उन्हें शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली है. यह शो बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो अपनी कहानी और मजेदार कैरेक्टर की बदौलत लोगों को हंसाता-गुदगुदाता आ रहा है. शो का हर एक कैरेक्टर दर्शकों के दिलों पर राज करता है. शो के सबसे मशहूर कैरेक्टर्स में से एक है- जेठालाल, जिसे दिलीप जोशी ने अपनी दमदार एक्टिंग से अपना बना लिया है. उनकी लोकप्रियता ही है कि वह शो के सबसे महंगे एक्टर हैं।
शो से मिली पॉपुलरिटी
दिलीप जोशी 90 के दशक में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘खिलाड़ी 420’ सहित अनेक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनके मुख्य सीरियल में ‘क्या बात है’, ‘दो और दो पांच’, ‘दाल में काला’, ‘सीआईडी’, ‘कोरा कागज’ सहित अन्य हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से उन्हें पॉपुलरिटी, फेम और पैसा सबकुछ मिला है।
कितनी है फीस
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी सीरियल के लिए कितना चार्ज करते हैं। abplive.com के मुताबिक, तारक मेहता से दिलीप जोशी ने 50 लाख डॉलर यानी करीब 37 करोड़ की कमाई की है। वहीं india.com ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शो में दिलीप जोशी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। वह हर एपिसोड के 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
अनबन की खबरों से किया था इनकार
जुलाई में दिलीप जोशी और शो के अन्य कलाकारों के बीच अनबन की खबरें आई थीं। ऐसा कहा गया कि दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। बाद में दिलीप जोशी ने इस तरह की खबरों को आधारहीन बताया और कहा कि वह अपने साथी कलाकारों के साथ काम करके बहुत खुश हैं।