White House छोड़ने को तैयार हुए Donald Trump, सामने रखी ये शर्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार व्हाइट हाउस छोड़ने के संकेत दिए हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है. ट्रंप का कहना है कि अगर जो बाइडेन को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया जाता हैं तो वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे.हालांकि, इसके बावजूद ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में “धांधली” का आरोप लगाया है. बता दें कि ट्रंप ने हार मानने से इनकार करते हुए चुनावी परिणामों को कई बार गलत ठहराने का प्रयास किया. उन्होंने बैलेट चोरी होने जैसी कहानियां गढ़ी और बेबुनियाद कानूनी चुनौतियां भी दीं, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया.

संवाददाताओं के यह पूछने पर कि इलेक्टोरल कॉलेज वोट से जो बाइडेन की जीत की पुष्टि होने है पर क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे? ट्रंप ने कहा ” निश्चित रूप से मैं ऐसा करूंगा और आप जानते हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब से लेकर 20 जनवरी तक बहुत से चीजें होंगी.”

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने बिना कोई सबूत दिए कहा, “चुनाव में धोखाधड़ी हुई थी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *