चुनावों से पहले डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया समेत क्वारंटीन,कोरोना पॉजिटिव होने का खतरा

   

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगियों में से एक होप हिक्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिक्स, जो राष्ट्रपति के परामर्शदाता के रूप में कार्य करती हैं उन्होंने बुधवार की रैली में उनके साथ यात्रा की थी। वे गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया क्वारंटीन हो गए हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट कर होप हिक्‍स के कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई। उन्‍होंने लिखा, ‘होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत कर रही हैं, वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। भयावह! फर्स्ट लेडी और मैं हमारी कोरोना जांच परीक्षण परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, हमने अपने क्‍वारंटाइन की प्रक्रिया शुरू करेंगे!’

डोनाल्ड ट्र्म्प ने ये नहीं बताया है कि वो कितने दिन के लिए आइसोलेशन में रहेंगे. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट 14 दिन के क्वारंटीन की सलाह देते हैं.

होप इन दिनों ट्रम्प के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभा रही थीं. पिछले कुछ हफ़्तों से होप राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं. इसलिए ट्रंप और मेलेनिया ने कोविड टेस्ट रिजल्ट आने से पहले खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है.

गौरतलब है कि अमेरिका में जब कोरोना वायरस संक्रमण फैला, तो डोनाल्‍ड ट्रंप ने एहतियातन इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन नाम की दवा का सेवन किया था। ऐसा मामना जाता है कि ये दवा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होती है। इस दवा का मुख्‍य उत्‍पादक भारत है। ट्रंप ने अमेरिका के लिए इस दवा का निर्यात भी भारत से किया था। वैसे बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले अमेरिका में ही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *