
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मेरीलैंड के वॉल्टर रीड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्हें हल्का बुखार, सर्दी और सांस लेने में कुछ परेशानी बताई गई है। डॉक्टर्स ट्रम्प का इलाज ऐसी एंटीबॉडी ड्रग से कर रहे हैं जो फिलहाल दूसरे कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं है। यह एंटीबॉडी कॉकटेल ड्रग है। इसका नाम REGN-COV2 है
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप को एंटीबॉडी दी गई है, उसे चूहे से तैयार किया गया है. चूहे के जरिए तैयार की गई एंटीबॉडी को अमेरिकी कंपनी Regeneron ने तैयार किया है. इसका इस्तेमाल ब्रिटेन में भी ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये दवा का फिलहाल अभी आम तौर पर नहीं हो रहा है और यह आम लोगों के लिए उपलब्ध भी नहीं है.
दवा का नाम है REGN-COV2 :-ट्रंप को दी गई दवा को ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर ने काफी अच्छा बताया है. उन्होंने बताया कि इस दवा का नाम REGN-COV2 है. इसके साथ ही ट्रंप को Remdesivir भी दी जा रही है. ट्रंप जल्दी से स्वस्थ हो सकें इसके लिए उन्हें जिंक, विटामिन D, एस्पिरीन, फैमोतीडीन और मेलाटोनिन जैसी दवा भी दी जा रही है.
अभी चला रहा है दवा का ट्रायल:-रिपोर्ट के मुताबिक REGN-COV2 दवा कोरोना वायरस के इलाज में कितनी प्रभावी है इसका अभी ट्रायल चल ही रहा है. दवा के ट्रायल के शुरुआती डेटा से पता चला है कि कोरोना के जो मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हैं, उनमें इस दवा की वजह से वायरल लोड घट गया. अन्य शब्दों में कहा जाए तो जिन लोगों ने ये दवा ली उनमें वायरस का स्तर कम हो गया.
चूहों से तैयार की गई है दवा:-जानकारी के मुताबिक REGN-COV2 को चूहे और कोरोना से ठीक हो चुके इंसान की एंटीबॉडी से तैयार किया गया है. यह दवा कोरोना वायरस को न्यूट्रलाइज करने का काम करती है.