अखबार ने किया दावा-ट्रंप ने 2016 में सिर्फ 750 डॉलर का इनकम टैक्स चुकाया, US राष्ट्रपति ने दिया ये जवाब

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम में एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इनकम टैक्स का मुद्दा उठाया गया है। इससे पहले 2016 में जब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी उस वक्त भी इस मामले पर बवाल हुआ था और यह बात सामने आई थी कि उन्होंने 2016 से पहले 10-15 सालों तक इनकम टैक्स का भुगतान नहीं किया था और केवल 2016 में ही 750 डॉलर टैक्स के तौर पर दिया था। पिछले 20 सालों में ट्रंप के इनकम टैक्स का रिकॉर्ड लेकर न्यूयार्क टाइम्स अखबार में रविवार को यह खुलासा किया गया।इस खुलासे के अनुसार, ट्रंप ने पिछले 15 सालों में से 10 साल कोई संघीय इनकम टैक्स जमा नहीं किया क्योंकि बताया गया था कि जितना उन्होंने कमाई की उससे अधिक घाटे में रहे।
न्यूयॉर्क टाइम्स की इस खबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह “पूरी फर्जी खबर” है.

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अपना निजी वित्तीय ब्योरा जारी करना आवश्यक नहीं है, लेकिन रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक के राष्ट्रपतियों ने वित्तीय लेखा जोखा जारी किया है. हालांकि, ट्रंप ने इनकम टैक्स रिटर्न जारी करने से इनकार करते हुए इस परंपरा को तोड़ दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स रिटर्न का मुद्दा साल 2016 के चुनाव में अहम मुद्दा रहा. उनके कार्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा चलता रहा और अब जब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे हैं इस समय में यह मुद्दा फिर उठा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *