किराने की दुकान से मंगाया सेब, घर आकर थैला खोला तो निकला आईफोन, जानें आखिर कैसे हुआ ये

ग्राहक अक्सर ई कॉमर्स स्टोर्स को लेकर ये शिकायत करते हैं कि उन्होंने ऑनलाइन कुछ और ऑर्डर किया था और उनके घर में कुछ और सामान आ गया. कई बार ये ऑर्डर्स गलत हो जाते हैं. यानी की आपको एक स्मार्टफोन की जगह कुछ और प्रोडक्ट भी मिल सकता है. हालांकि इससे एक आम व्यक्ति अपने आप को जोड़कर देख सकता है. लेकिन अगर इसके उलट कुछ हो जाए तो आप उसपर क्या कहेंगे. जी हां यूके के एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.जिसने दुकान से सेब मंगाए थे, लेकिन जब सामान आया और उसने  थैला खोलकर देखा तो उसने से निकला आईफोन. ये देखकर वो शख्स हैरान रह गया.

हाल ही में 50 साल के निक जेम्स  ने Tesco से घर के लिए कुछ सामान ऑर्डर किया था. बता दें कि टेस्को सुपरमार्केट्स का चेन है. ऑर्डर के दौरान जेम्स की किराने की लिस्ट में सेब भी थे. जब जेम्स ने अपने सामान का थैला खोलकर देखा तो वो सेब की जगह एप्पल आईफोन SE  देखकर हैरान रह गए.

ये देखकर जेम्स चौंक गए कि आखिर ये कैसे हो सकता है. लेकिन, जब उन्होंने सामान दोबारा चेक किया और अपना बिल भी चेक किया ये देखने के लिए कि कहीं उनके अकाउंट से आईफोन के पैसे तो नहीं कट गए हैं. तो ऐसा कुछ भी नहीं था, उनके अकाउंट से सिर्फ सेब के ही पैसे काटे गए थे.

बाद में जेम्स को पता चला कि ऐसा गलती से नहीं हुआ, बल्कि स्टोर ने सच में ग्राहकों को खुशी देने के लिए ऐसा सरप्राइज दिया है. यानी टेस्को स्टोर की ये कोशिश रहती है कि उसके ग्राहक स्टोर से हमेशा खुश होकर जाएं.

जेम्स ने ट्विटर पर टेस्को को टैग करते हुए लिखा, “ टेस्को और टेस्कोमोबाइल शुक्रिया, बुधवार की शाम हम अपना ऑर्डर कलेक्ट करने गए थे लेकिन तभी अपने बैग में मैं सेब के बदले आईफोन SE देखकर हैरान रह गया. इसने मेरे बेटे का हफ्ता बना दिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *