नीरज चोपड़ा का एक और सपना हुआ सच, पहली बार माता-पिता को कराई हवाई जहाज की सैर, कही दिल जीत लेने वाली बात

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया है। भाला फेंक में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले नीरज ने शनिवार को ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की। नीरज ने ट्विटर पर तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरा एक छोटा सा सपना आज सच हो गया क्योंकि मैं अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई यात्रा में ले जाने में सक्षम हुआ.” जैसे ही नीरज चोपड़ा ने तस्वीरें पोस्ट कीं, सोशल मीडिया पर फैंस ने स्टार भारतीय एथलीट को ढेरों मैसेज करने शुरु कर दिए.

देखें Photos:

                                                                                   

एक फैन ने कहा, “इन तस्वीरों को सहेज लीजिए दोस्तों, जब भी आप उदास, निराश महसूस करें तो बस इस तस्वीर को देखें और अपने सपनों को पूरा करने की खुशी और प्रेरणा लें.”दूसरे ने लिखा, “यह बहुत सुंदर है! आप ऊंची उड़ान भरें और अपने सभी सपनों को पूरा करें. भगवान भला करेम.”

नीरज ने टोक्यो में पुरुषों के भाला फेंक के फाइनल में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक स्वर्ण जीता. हालांकि, भारत लौटने के बाद से प्रशिक्षण की कमी और बीमारी के कारण नीरज को अपना 2021 का अभियान समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा.उन्होंने अगले सत्र में मजबूत वापसी की कसम खाई जिसमें विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं.

नीरज ने कहा था, “यात्रा के पैक्ड शेड्यूल और बीमारी की एक लड़ाई का मतलब है कि मैं टोक्यो के बाद से प्रशिक्षण फिर से शुरू नहीं कर पाया हूं और इसलिए, अपनी टीम के साथ, कुछ समय निकालने में सक्षम होने के लिए 2021 प्रतियोगिता के मौसम में कटौती करने का फैसला किया है. और 2022 के एक भरे हुए कैलेंडर के लिए और मजबूत होकर वापस आऊं, जिसमें विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *