
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है. खबर है कि ड्रग्स रैकेट से जुड़े एक मामले में एनसीबी ने अपने ही दो अफसरों पर अब एक्शन ले लिया हे. इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष को बेल दिलवाने में उनकी मदद की. मुंबई एनसीबी के इन दोनों ही अधिकारियों को अब सस्पेंड कर दिया गया है.
गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोई अफसर अदालत पंहुचा ही नही था. अदालत को NCB का पक्ष सुने बिना ही दोनों कलाकारों को जमानत देनी पड़ी थी. ऐसा ही कुछ शक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर रही करिश्मा प्रकाश की अग्रिम जमानत को लेकर भी है. संदेह के घेरे में आये दोनों अफसरों की जांच की जा रही है. इस बीच भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की जमानत खारिज कराने के लिए NCB ने NDPS की स्पेशल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी है.