“बेंगलुरु- दिल्ली फ्लाइट में शराबी यात्री ने टेक ऑफ से पहले मचाया हंगामा — नशे में धुत पैसेंजर को क्रू मेंबर ने उतारा, वीडियो वायरल होने पर CISF और एयरलाइन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर नो-फ्लाई लिस्ट की मांग”

फ्लाइट में ड्रिंक करके हंगामा मचाना जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाता है। जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी हो या फिर फ्लाइट के उड़ान भरने में किसी भी तरह की तकलीफ हो। ऐसे में क्रू यात्री को फ्लाइट से उतार देते हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला, जिसमें बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट में हंगामा मच गया। जब एक शराबी यात्री ने सीट पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके कारण फ्लाइट के टेक ऑफ करने में देरी हो गई और माहौल अफरातफरी वाला हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शराब पीकर फ्लाइट में किया ड्रामा

 

कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के एक्स अकाउंट ने इस घटना का एक छोटा वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में दिखाई देता है कि जब सभी यात्री सीट बेल्ट बांधकर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक शख्स शराब के नशे में बहस करने लगा। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा और क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन करने से मना कर दिया।

पोस्ट में लिखा गया था, ‘क्रू ने पूरे मामले को बहुत शांति से संभाला। लेकिन जो अफरातफरी मची, वो वाकई हैरान करने वाली थी। कुछ लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, कुछ हंस रहे थे, कुछ नाराज थे, और कुछ तो बस उड़ान भरने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। आखिरकार, क्रू ने स्थिति को संभाल लिया। लेकिन सोचने वाली बात है कि एक शख्स कैसे पूरी फ्लाइट को लेट करवा सकता है।’

वीडियो वायरल…

​अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के नीचे कई लोगों ने एयरपोर्ट और एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
https://twitter.com/i/status/1981197234445438994
एक यूजर ने लिखा, ‘डोमेस्टिक टर्मिनलों पर शराब नहीं बेची जाती। अगर ये आदमी इतना नशे में था। तो फिर सीआईएसएफ ने इसे सुरक्षा जांच पार कैसे करने दी? डोमेस्टिक फ्लाइट में ऐसे यात्रियों को परमिशन नहीं मिलती।’

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

एक और यूजर ने कहा, ‘दरवाजे पर खड़े क्रू मेंबर्स सिर्फ यात्रियों का स्वागत करने के लिए नहीं होते। उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है कि अगर कोई यात्री खतरा बन सकता है तो उसे बोर्डिंग से रोक दिया जाए। इस शख्स को अंदर आने ही नहीं देना चाहिए था।” कुछ लोगों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक कमेंट में लिखा गया, ‘इस यात्री को हमेशा के लिए फ्लाइट में ट्रैवल करने से रोक देना चाहिए।’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसा बर्ताव करने वाला या तो परेशान होगा या परेशानी फैलाने के मूड में। उम्मीद है कि उसे कम से कम एक साल के लिए नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए ताकि वह अपनी हरकतों पर सोच सके।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *