दुबई के शासक की पत्नी राजकुमारी हया को लेकर बड़ा खुुलासा, बॉडीगार्ड से था अफेयर,अफेयर छुपाने के लिए लुटा दिए करोड़ों

दुबई के किंग की छठी पत्नी और जॉर्डन की राजकुमारी हया बिन्त हुसैन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी हया बिन्त हुसैन के अपने बॉडीगार्ड से संबंध थे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राजकुमारी हया का उनके ब्रिटिश शादीशुदा बॉडीगार्ड के साथ दो साल तक रिलेशनशिप रहा, जिसे छिपाने के लिए उन्होने 12 करोड़ रुपये लुटा दिये.इसके अलावा उन्होंने मंहगे गिफ्ट भी दिए। इसमें 50 लाख की बंदूक और 12 लाख की घड़ी शामिल है।

दुबई के शासक ने फरवरी 2019 में बगैर बताए राजकुमारी को तलाक दे दिया था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी का बॉडीगार्ड की इस अफेयर के चलते तलाक हो गया। पिछले कई सालों से राजकुमारी ब्रिटेन में रह रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर 2016 में हुआ। इसके बाद से ही राजकुमारी के लिए बॉडीगार्ड ने काम करना शुरू किया। 46 साल की राजकुमारी का 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लावर के साथ रिश्ता दो सालों तक चला।

तीन अन्य बॉडीगार्डों को चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए:-डेली मैल के अनुसार राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्डों को चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए। बॉडीगार्ड रसेल की पत्नी के एक करीबी के अनुसार रसेल की पत्नी को लगता है कि उनके पति को करोड़ों रूपयों और महंगे गिफ्ट देकर झांसे में फंसाया गया।

 

कुछ दावों का राजकुमारी हया करती हैं खंडन:-राजकुमारी जहां जाती थीं उनके साथ उनका यह बॉडीगार्ड रहता था। फ्लावर को पहले रोलेक्स और फिर जन्मदिन पर ऑडेमर्स पिगेट की घड़ी मिला। बॉडीगार्ड की पत्नी ने गौर किया कि घर लौटने के बाद दोनों के बीच कॉल पर घंटों बात होती थी और मैसे ज भी आते थे। इसके बाद उसकी पत्नी दोनों के बीच संबंध को लेकर शक हुआ। 2016 के अंत में उसका शक यकीन में बदल गया। बॉडीगार्ड से अपने अफेयर से जुड़े कुछ दावों का राजकुमारी हया खंडन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *