Man drowned in Waterfall Video: ओडिशा में 22 साल का एक यूट्यूबर दुदुमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय तेज धार में बह गया। चट्टान पर फंसे होने के बावजूद वह पानी के तेज बहाव से निकल नहीं पाया और बह गया। ये दिल दहला देने वाला वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
बरसात के मौसम में नदियों और झरनों के जलस्तर वैसे ही काफी बढ़े हुए होते हैं। ऐसे में उनके पास जाना खतरे से खेलने के बराबर है। इस दौरान पानी का बहाव काफी तेज होता है। ऐसे में कभी भी किसी के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है
रील बनाते हुए झरने में बह गया यूट्यूबर
लेकिन शायद कुछ रीलबाजों को ये बात समझ नहीं आती है। व्यूज के लिए ये अपनी जान से खेलने के लिए भी राजी हो जाते हैं। एक तय दूरी से भी वीडियो बनाई जा सकती है। लेकिन कुछ लोगों को पानी में उतरकर जान खतरे में डालना ज्यादा आसान लगता है।
रील बनाते-बनाते बह गया यूट्यूबर

कुछ ऐसा ही एक यूट्यूबर ने किया, लेकिन उसके बाद जो उसके साथ हुआ, वो किसी भयानक मंजर से कम नहीं था। वायरल क्लिप में यूट्यूबर तेज धार के बीच एक चट्टान पर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि वहां मौजूद लोग और टूरिस्ट उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
ओडिशा के बरहामपुर का रहने वाला 22 साल का एक यूट्यूबर शनिवार दोपहर को कोरापुट जिले में दुदुमा वॉटरफॉल के पास वीडियो बनाते समय तेज पानी के बहाव में बह गया। जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है।