मध्य प्रदेश:पन्ना कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान स्कूल की टेबल मिली गंदी तो खुद करने लगे साफ सफाई – देखे विडीओ

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक स्कूल के निरीक्षण में कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के टेबल पर पोंछा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक स्कूल के निरीक्षण में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के टेबल पर पोंछा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। टेबल पर धूल जमी थी और इसी टेबल पर बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसा जाना था तो कलेक्टर ने डांटकर उन्हें साफ कराने की बजाय खुद पोंछा लेकर टेबल साफ करना शुरू कर दिया। इससे स्कूल स्टाफ फुर्ती से साफ-सफाई में जुट गया।

 

दरअसल यह पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र है जो बुधवार को पन्ना जिले के बरखेड़ा माध्यमिक शासकीय स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर काफी देर तक स्कूल में रहे और इसी बीच स्कूल में मध्यान्ह भोजन का समय हो गया। जिस टेबल पर बच्चों को भोजन परोसा जाना था उस पर धूल जमी थी। कलेक्टर मिश्र ने देखा तो वे किसी से कुछ भी कहे बिना टेबल की सफाई में जुट गए। गीले कपड़े से पोंछा लगाया और फिर सूखे कपड़े से उसे सुखाया। कलेक्टर को इस तरह खुद साफ-सफाई करते देखकर स्कूल के स्टाफ और उनके साथ पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी भी शरमा-शर्मी में सफाई करने लगे।

स्कूलों का कर रहे हैं कलेक्टर निरीक्षण
मामले में जब पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र से बात की तो उन्होंने बताया कि लगातार जिले के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में बरखेड़ा के शासकीय स्कूल में गए हुए थे जहां पर बच्चों को जिन टेबल पर खाना खाना था उन पर गंदगी थी। मिश्र ने कहा कि टेबल को वे खुद इसलिए साफ करने लगा क्योंकि हमारी भी जिम्मेदारी है कि अपने आस-पास का वातावरण और स्वच्छ रहे और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अगर वे किसी को डांटकर काम करा लेता तो शायद लोग इस बेहतर से नही समझ पाते। इसीलिए खुद सफाई की। शिक्षा विभाग को संख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की चीजें दोबारा न हो अगर फिर भी भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होती है तो कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *