कोरोना काल में अगर बाहर खाते हैं खाना और करते हैं शॉपिंग तो संभल जाएं

कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी पूरी दुनिया में जारी है। दुनिया भर में अब तक 4.54 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11.87 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादातर देशों में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, तो वहीं यूरोपीय देशों में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

भारत की बात करें, तो यहां अब तक कोरोना वायरस से 80.89 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में लागू लॉकडाउन में भी धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। रेस्तरां और बाजार समेत अधिकांश चीजें दोबारा खुलने लगी हैं, ऐसे में अगर आप रेस्तरां जाकर खाना खा रहे हैं और बाजार जाकर शॉपिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। हाल ही में एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि कोरोना के दौर में रेस्तरां में जाकर खाना खाना और बाहर जाकर खरीदारी करना हवाई यात्रा करने से भी अधिक खतरनाक है।

हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह एविएशन पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव ’नाम से एक अध्ययन प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अगर यात्रियों को निवारक उपायों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, तो उन्हें कोविड-19 होने की दर में भारी कमी हो सकती है।
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देश, साबुन के साथ हाथों की लगातार धुलाई, हर समय मास्क पहनना, विमान और हवाई अड्डे में निरंतर वेंटिलेशन और एयरफ्लो सुनिश्चित करना और नियमित रूप से विमानों की सफाई और स्वच्छता करना, इनका पालन करना जरूरी है। अध्यन में कहा गया है कि अगर इन दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है। तो हवाई यात्रा करन वाले व्यक्तियों को “किराने की खरीदारी या बाहर खाने जैसे महामारी के दौरान अन्य नियमित गतिविधियां करने वाले लोगों की तुलना में कोरोना वायरस के होने का जोखिम कम होता है।

जागरुकता से लड़ें कोरोना के खिलाफ जंग
अध्ययन में कहा गया कि कोरोना काल में जागरुकता से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके खतरे को कम किया जा सकता है। अध्ययन में लोगों से अति आवश्यक न होने तक घर में रहने की अपील की गई है। साथ ही हवाई यात्रा करने वाले लोगों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना बहुत ही जरूरी है।
एयरलाइंस कंपनियां चला रहीं जागरुकता अभियान
बता दें कि एयरलाइन कंपनियां और हवाई अड्डे लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी उपायों की जानकारी देने के लिए अभियान चला रहे हैं। साथ ही चालक दल के सदस्यों को संभावित संक्रमण व्यक्ति की पहचान करने और उसे अलग करने के लिए प्रशिक्षिण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *