क्या ड्रग्स के जाल में फ़ंस गए थे सुशांत सिंह राजपूत ,ED ने रिया के व्हाट्सएप चैट को किया रिकवर

 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है मामला और पेचीदा होता दिख रहा है। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सुशांत के करीबियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ता हुआ दिख रहा है। मंगलवार को सीबीआई की टीम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों से मिलने पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो को रिया चक्रवर्ती के कुछ चैटव्हाट्सएप चैट  सौंपे हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो को चैट सौंपे जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि मामला ड्रग डीलिंग से संबंधित है।

सूत्रों  की मानें तो ईडी अब ‘ड्रग डीलिंग’ के ऐंगल से केस की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के केस का लिंक ड्रग्‍स और दुबई से हो सकता है। जांच करनेवाले अधिकारियों को नारकोटिक्‍स ट्रेल का पता चला है। अब मामले में कई हाई प्रोफाइल नामों पर शक की सुई घूम रही है।

सुब्रमण्यन स्वामी ने लगाया आरोप
बता दें, इससे पहले ही पी एमपी सुब्रमण्यन स्वामी यह आरोप लगा चुके हैं कि एक दुबई के ड्रग डीलर ने सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात की थी। दूसरी तरफ, सुशांत मामले की जांच में मुंबई पुलिस के दो अध‍िकारियों को भी समन भेजा गया है। दोनों अध‍िकारियों से सीबीआई पूछताछ करेगी।

इन लोगों से हुई पूछताछ
केस में सीबीआई टीम ने मंगलवार को सीए संदीप श्रीधर, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, अकाउंटेंट रजत मेवाती और हाउस हेल्प केशव से पूछताछ की है। सुशांत के पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट की जांच सीबीआई ने एम्स की एक फरेंसिक टीम से कराई है। एम्स की फरेंसिक टीम इस रिपोर्ट को शुक्रवार को सीबीआई को सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *