ऑफिस से बाहर निकलते ही 2 नकाबपोशों ने एकता कपूर को दिखाई बंदूक, Shocking है वीडियो – देखे विडीओ

टीवी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ एकता कपूर इन दिनों काफी ज्यादा बिजी हैं। एक तरफ एकता कपूर शानदार टीवी सीरियल्स लेकर आ रही हैं तो दूसरी तरफ उनका रियलिटी शो ‘लॉक अप’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इन सबके बीच अब एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एकता कपूर के सामने दो नकाबपोश व्यक्ति बंदूक लेकर खड़े हैं और एकता को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी हैरान रह गए हैं और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

 

दरअसल, सोमवार शाम जब एकता कपूर अपने ऑफिस से बाहर निकलती हैं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए रुकती हैं। इसी मौके पर दो नकाबपोश वहां पहुंचते हैं जिनमें से एक एकता की ओर बंदूक दिखाता है और दूसरा शख्स वहां सभी पैपराजियों से कैमरा बंद करने के लिए कहता है।

अचानक इस तरह बंदूक दिखाने पर एकता कपूर डर जाती हैं और अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं। दूसरा शख्स फोटोग्राफर्स से कहता है- ‘ये कैमरा बंद कर… ये सब।‘ आस-पास कुछ लोग चिल्लाते हैं, ‘हेल्प-हेल्प, पुलिस को बुलाओ, बचाओ।‘

यूजर्स के कमेंट्स:-वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘क्या यह सच में है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘लॉक अप का प्रमोशन है।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘यह क्या है? वहीं कई यूजर्स ने इसे फेक बताया।

आने वाला है रियलिटी शो:-अगर वीडियो देख आप भी कन्फ्यूज हो गए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है। दरअसल एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ जल्द ही आने वाला है। उन्होंने इस शो के प्रमोशन के लिए यह तरीका अपनाया। ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा। इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। कंगना रनौत इसे होस्ट करेंगी। इसी शो के लिए बस प्रमोशन का एक तरीका एकता कपूर ने अपनाया। 1 घंटे का एपिसोड दिखाया जाएगा। शो में 16 विवादित कंटेस्टेंट लॉक अप में बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *