
जवान दिखने की चाहत में इंसान भूल ही गया कि बुजुर्ग होना जिंदगी की भी एक हकीकत है, इसीलिए कुछ लोगों ने अब लोगों की जवानी को हमेशा बरकरार रखने की चाहत का फायदा उठाकर उन्हें ठग लिया।
इसका उदाहरण है कानपुर। पति-पत्नी पर इजराइल की मशीन द्वारा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 25 साल का युवा बना देने का झांसा देकर लगभग 35 करोड़ रुपए ठगे गए। शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ। दंपति ने सबको झांसा दिया था कि इजराइल की यह मशीन ऑक्सीजन थैरेपी करती है, जिससे बुजुर्ग जवान हो जाते हैं।
यह मशीन बुजुर्गों को कुछ थैरेपी देकर 60 से 25 साल का युवा बना देती है। दंपति ने इसका प्रचार किया। डॉ. रेनू सिंह ने भी उनकी मशीन पर विश्वास करके सैकड़ों लोगों को अपनी तरफ से यूनिट बनाकर उनकी संस्था में पैसा लगा दिया। रेनू का आरोप है… कुछ लोगों को इन्होंने ऑक्सीजन थैरेपी दी। मशीन में एक साथ कई लोगों की बैठने की व्यवस्था थी। उन्होंने न मशीन की किसी को बिल दिखाई, न ही मशीन का असली नाम बताया। थैरेपी के कुछ लोगों से एक बार के 6000 रुपए लिए गए तो कुछ से 90000 रुपए। थैरेपी से कोई भी जवान नहीं हुआ। किसी की भी आयु 60 से वर्ष से 59 वर्ष भी नहीं हुई। जब लोगों को लगा कि इन लोगों ने ठगी कर ली है तो उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया। दंपति अपने फ्लैट में ताला लगाकर गायब हो गया। अब ये लोग विदेश भागने के चक्कर में हैं, इसीलिए हमने पुलिस कमिश्नर से मिलकर के किदवई नगर थाने में पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किदवई नगर की एसीपी अंजलि विश्वकर्मा का कहना है कि हमने रिपोर्ट दर्ज की है। फ्लैट में ताला बंद है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।