मस्क और जुकरबर्ग के बीच फाइट का मुकाबला X पर देख सकेंगे लाइव, केज फाइट का दिखेगा रोमांच

Elon Musk ने रविवार को X (पूर्व नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि Meta CEO Mark Zuckerberg के साथ होने वाले उनके मुकाबला का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. यह लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर होगी. इससे होने वाली कमाई को दान किया जाएगा. पोस्ट में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है.

दरअसल, बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच होने वाली फाइट को लेकर खबरें चल रही हैं. हाल ही में Ultimate Fighting Championship (UFS) के प्रेसिडेंट Dana White ने मस्क और जकरबर्ग की फाइट को कंफर्म भी किया था. उन्होंने कहा था कि जल्द ही दोनों के बीच एक फाइट हो सकती है.

Elon Musk ने रविवार को किया ट्वीट

Zuck v Musk fight will be live-streamed on 𝕏.

All proceeds will go to charity for veterans.

कैसे हुई थी शुरुआत?

दरअसल, इस पूरी लड़ाई की कहानी की शुरुआत P92 प्रोजेक्ट से शुरू हुई थी, जिसे मेटा ने हाल में Threads नाम के ऐप्स के रूप में लॉन्च किया. मस्क ने ऐप्स की दुनिया में मेटा के दबदबे को लेकर चिंता जाहिर की थी.इस पर एक यूजर्स ने रिप्लाई करते हुए कहा था कि मस्क को मार्क जकरबर्ग से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उन्हें Jiui Jitsu आता है, जो एक फाइट करने का फॉर्मेट है.

इसके जवाब में मस्क ने लिखा था कि वे केज फाइट के लिए तैयार हैं, अगर वे भी हो तो? इसके जवाब में जकरबर्ग ने उनके Tweet का स्क्रीनशॉट्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे लोकेशन दीजिए, इसके बाद Las Vegas Octagon का सजेशन सामने आया.

क्या होती है Cage Fight

Cage Fight दो फाइटर के बीच होने वाला मुकाबला है. इसमें फाइटर केज के अंदर

अलग-अलग टेकनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें मार्शल आर्ट्स आदि भी शामिल है. इस फाइट के लिए एक रिंग तैयार किया जाता है, जिसके चारों तरफ तार के एक जाल बनाताया जाता है. इस तरह का केज कई बार WWE फाइट के दौरान देखा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *