
जानी-मानी ओड़िया गायिका तपू मिश्रा का शनिवार रात 11 बजे निधन हो गया।कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते उन्हें भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बीते दो-तीन दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। पहले वह होम आइसोलेशन में थीं। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले उनके पिता का कोरोना से निधन हो गया।
तपू ने कई ओड़िया फिल्मों में गाने और भजन गाए हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। संभलपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने संगीत में पढ़ाई की थी। ओड़िया के अलावा तपू ने बंगाली हिंदी और अन्य भाषाओं में भी गाने गाए।
दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक:-अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने उनके निधन पर ट्विटर पर एक भावुक साझा किया।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर तपू मिश्रा को श्रद्धांजलि दी।