मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने दी बधाई”

सचिन तेंदुलकर के बेटे आईपीएल में मुंबई और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. और उनकी सगआई की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar is engaged)  की सगाई हो गई है.  अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हुई है, जिनका संबंध एक बड़े औद्योगिक घराने से है. और इसकी पुष्टि सचिन के परिवार ने से कर दी है. अर्जुन और सानिया की सगाई निजी समारोह में में हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और नजदीकी दोस्तों ने हिस्सा लिया. जानकारी के अनुसार सानिया चंडोक के पिता का नाम रवि घाई है. और घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है.  परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं. अर्जुन की सगाई की खबर आई, तो सोशल मीडिया पर तूफान सी वायरल हो गई और फैंस इस खबर पर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.

अर्जुन IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्होंने 2023 में डेब्यू किया था।

मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।

कुछ ऐसा रहा है अर्जुन का फर्स्ट क्लास करियर

जूनियर क्रिकेट के दिनों में मुंबई के लिए खेलने वाले लेफ्टी बॉलर-कम-ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी स्तर पर कुछ समय मुंबई के साथ गुजारन के बाद गोवा का रुख कर लिया. और अभी तक वह 17 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके है. इन मैचों में अर्जुन ने 37 विकेट चटकाए हैं. अर्जुन ने पारी में 4 विकेट दो बार, तो एक बार 5 विकेट लिए हैं. वहीं, वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. इन 17 मैचों में अर्जुन  ने 23.13 के औसत से 532 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 2 अर्द्धशतक भी शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर जैसे ही अर्जुन की खबर ब्रेक हुई, वैसे ही फैंस हरकत में आ गए

फैंस ने खबर सामने आते ही इसे शेयर और लाइक करना शुरू कर दिया

प्रशंसक सानिया चंडोक के बारे में जानने को बहुत ही बेकरार हैं. इस मैसेज से आप उत्सुकता समझ सकते हैं

परिवार की तरफ से भले ही पुष्टि होनी बाकी हो, लेकिन प्रशंसकों ने जरूर बधाई देना शुरू कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *