
इंदौर के तुकोगंज में नकली किन्नर होने का आरोप लगाते हुए नंदलालपुरा के किन्नरों ने दो कार से आकर एक युवक के घर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान युवक के माता-पिता गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मामला पंचम की फेल का है। यहां बुधवार रात को दीप नाम के लड़के घर पर पायल, झूमर, नेहा और उनके साथियों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दो कारों से उनके घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दीप के माता-पिता के साथ किन्नरों ने मारपीट की। आरोप लगाया कि वह उनके इलाके से नेग मांगकर लेकर आता है। मामले में पीड़ित के परिवार के लोग थाने पहुंचे और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
तुकोगंज थाने में दीप के पिता ने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे में लड़की जैसे गुण हैं। वह लड़की जैसा बनना चाह रहा है। इसके लिये उसका उपचार भी दिल्ली में चल रहा है। पिता ने बताया कि उनका बेटा मथुरा वृंदावन गया। लेकिन किन्नर गिरोह उनके घर आया और नेग मांगने का झूठा आरोप लगाया। जिसके बाद उन्होंने पत्नी ओर उनके साथ मारपीट की दी।
मामले में दीप ने आरोप लगाया कि नंदलालपुरा के किन्नर उस पर धर्म बदलकर साथ रहने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिये उसके माता-पिता पर भी काफी दबाव है। उनका कहना है कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगा तो उसे इंदौर में नहीं रहने देंगे।