EOW की भोपाल विंग ने शुक्रवार को इंदौर के कनाडिया रोड स्थित LNCT के कैंपस में सर्चिंग शुरू की है। मामला वित्तीय गड़बड़ी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का है। जिसे लेकर टीम दस्तावेज, डाटा आदि जुटा रही है। मामले में अभी अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

EOW की भोपाल विंग डीएसपी पंकज गौतम के नेतृत्व में सुबह इंदौर पहुंची। इस दौरान इंदौर विंग की टीम को भी साथ लिया और LNCT कैंपस पहुंची। एक अन्य विंग विजय नगर स्थित आशा एजुकेशन सोसायटी के ऑफिस में भी पहुंची और छानबीन शुरू की।
दरअसल LNCT के खिलाफ EOW ने पहले एक केस दर्ज किया था। इसके खिलाफ LNCT ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जो खारिज हो गई थी। इसके बाद EOW ने फिर जांच शुरू की है। इसमें से यहां से कुछ जरूरी फोरेंसिक और डिजिटल इविडेंस जुटाए जाना है जिसके चलते टीम छानबीन में जुटी है। रामेश्वर यादव (एसपी, EOW इंदौर) ने बताया कि इसमें इंदौर विंग की कोई भूमिका नहीं है। मामला भोपाल EOW से जुड़ा है।
ये हैं गड़बड़ी के आरोप
- होस्टल और बस की फीस की राशि को अन्य खातों में अनाधिकृत रूप से ट्रांसफर की गई।
- बैंकों से लिया गया लोन ट्रस्ट की उधारी चुकाने में खर्च किया गया।
- अहिल्या समूह की जमीन के सौदे के नाम पर बड़ी भुगतान बताया, लेकिन जमीन नहीं ली।
बड़े-बड़े लेन-देन की राशि की फर्जी एंट्री दर्शाई गई।