नासिक में ‘महाराष्ट्र का एपस्टीन’ गिरफ्तार: ज्योतिष की आड़ में महिलाओं का शोषण करने वाले अशोक खरात के फार्महाउस से अश्लील वीडियो और पिस्तौल बरामद

महाराष्ट्र के नासिक से ज्योतिष की आड़ में एक महिला के साथ रेप करने वाले एक ज्योतिषाचार्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अशोक खरात के रूप में हुई है.वह बहुत ही प्रभावशाली और पहुंच वाला व्यक्ति है. आरोपी ने कई अलग-अलग महिलाओं के साथ अपराध की वारदात को अंजाम दिया है.पीड़िता ने आरोप लगाया है

कि अनुष्ठान के बहाने 67 साल के ज्योतिषी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे सम्मोहित कर दिया. उसके बाद आरोपी ने उसकी आस्था का फायदा उठाते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस के मुताबिक अशोक खरात खुद को कैप्टन कहता है, क्योंकि वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है. पुलिस की जांच में पता चला है कि सिर्फ एक महिला के साथ ही यौन शोषण नहीं हुआ है.

शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाया. पुलिस उसके नासिक स्थित फार्महाउस में अंधेरे में पहुंची और जोर से चोर-चोर का हल्लाकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना दिया.

इसी हंगामे का बहाना बनाकर पुलिस अशोक खरात के घर में घुस गई. वह कुछ समझ पाता उससे पहले पुलिस ने उसके बेडरूम से ही गिरफ्तार कर लिया.आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस सहित कई खाली कारतूस बरामद की है.

जांच में पता चला है कि अशोक खरात महिलाओं को उनकी समस्याओं को हल करने की बात कहके उन्हें अपनी जाल में फंसाता था और अपने कार्यालय में बुलाता था.जब महिलाएं उसके कार्यालय पहुंचती थीं तो वह उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर सम्मोहित कर लेता था. जिसके बाद वह महिलाओं को डरा-धमकाकर उनका रेप करता था.

पुलिस के मुताबिक अशोक खरात महिलाओं को उनके पतियों की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर उनको अपने गिरफ्त में लेता था. अशोक खरात के पास से पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कथित रूप से 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े अश्लील वीडियो क्लिप हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *