शाम की बड़ी ख़बरें

*?शाम देश-राज्यों,से 16 बड़ी खबरें?*?????
?
*============================*

  • *1* भारत में अबतक कोरोना के कुल 30,44,941 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 7,07,668 ऐक्टिव केस हैं जबकि 22,80,567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोरोना की वजह से 56,706 लोगों की मौत हो चुकी है
    *2* भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 69,239 नए मामले सामने आए हैं और 912 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 30 लाख के पार हो गई है
    *3* कोरोना वैक्सीन पर सीरम इंस्टीट्यूट की सफाई- अभी सिर्फ टीके के निर्माण की मिली है अनुमति
    *4* कांग्रेस में बदलाव की मांग, 23 सीनियर नेताओं ने सोनिया को पत्र लिखकर कहा- एक्टिव नेतृत्व की जरूरत
    *5* सोनिया गांधी की मदद के लिए बनाए जा सकते हैं दो उपाध्यक्ष, CWC मीटिंग से पहले चल रहा महामंथन, zoom नहीं WebEx पर होगी VC मीटिंग
    *6* संजय झा बोले- गैर गांधी बने कांग्रेस अध्यक्ष, CWC की बैठक से पहले नेतृत्व पर चर्चा तेज
    *7* पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, मोर को दाना खिलाते हुए प्रकृति प्रेम का दिया संदेश
    *8*;तीनों पार्टी मिलकर लड़ेंगे, तभी जीत पाएंगे’, डैमेज कंट्रोल के लिए नीतीश-चिराग को जेपी नड्डा की नसीहत
    *9* कैग ऑडिट में राफेल के ‘ऑफसेट सौदे का उल्लेख नहीं होने’ संबंधी खबर पर कांग्रेस-भाजपा के बीच वाकयुद्ध
    *10* NEET-JEE परीक्षा के विरोध में कई दल, राहुल बोले- छात्रों के मन की बात सुने सरकार
    *11* राजस्थान:CM गहलोत ने की प्रदेश की बड़ी सौगात , 25 योजनाओं को किया शिलान्यास,
    *12* वल्लभ भवन मध्यप्रदेश के लोकतंत्र के मंदिर से कम नहीं है। उस मंदिर को कमलनाथ जी ने दलाली का अड्डा बना दिया। जनता के साथ विश्वासघात और छल कांग्रेस सरकार ने किया। मेरे लिये यह असहनीय था, इसलिये भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का फैसला लिया:सिंधिया
    *13* भाजपा का तीन साल में अध्यक्ष बदल जाता है… म. प्र. में अध्यक्ष कमलनाथ, मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, युवाओं का नेता नकुल नाथ और बाकि कांग्रेस हो गई अनाथ” : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
    *14* गांधी परिवार के समर्थन में आए अमरिंदर, कहा- विरोध का यह सही समय नहीं
    *15* नयी दिल्ली, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी
    *16* अमेरिकी चुनाव में भारतीय प्रधानमंत्री की दिखी ताकत, डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रचार वीडियो में मोदी को किया शामिल????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *