पूर्व मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की सुसाइड की कोशिश, इस एक्टर पर लगाए आरोप

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर और मॉडल मनोज पाटिल  ने मुंबई में सुसाइड की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार, मनोज ने गुरुवार की सुबह ओशिवारा स्थित अपने घर में नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश किया है। मनोज अभी मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वह खतरे से बाहर हैं। मनोज पाटिल ने सुसाइड नोट लिखकर अपने आत्महत्या के पिछे अभिनेता साहिल खान  को जिम्मेदार बताया है।उन्होंने एक्टर साहिल खान  पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.

मनोज पाटिल  ने एक लंबा सुसाइड नोट लिखा है. इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया  पर ऑडियो पोस्ट किया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मनोज पाटिल ने एक्टर साहिल खान पर आरोप लगा है कि वह उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं. उन्हीं के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है

साल 2016 में मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे. साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में प्रवेश करना चाहते थे. मनोज पाटिल का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

इसके अलावा मनोज पाटिल ने यह भी कहा है कि साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे. यह सब उसके आत्महत्या के प्रयास का कारण बना. इस बीच मनोज पाटिल के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मनोज पाटिल का परिवार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *