
बाल विनय मंदिर पार्क रोड के पूर्व छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ाया मान ।
?बीवीएम के शौकिया सिंगर्स ने प्रथम प्रयास में फहराया सफलता का परचम
मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित अखबार नईदुनिया द्वारा आयोजित देश और प्रदेश स्तर की राष्ट्रभक्ति वीडियो समूह गान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तारीख से 1 दिन पहले बीवीएम के (शौकिया सिंगर्स जिन्होंने संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नही ली है जिन्हें आम बोल चाल की भाषा मे बाथरूम सिंगर्स कहा जाता है ) ने अपने समूह बीवीएम सोल म्यूजिक द्वारा निर्णय लिया कि कोशिश की जाय , तो एक दिन पहले निर्णय हुआ (उस के पहले कभी किसी ने समूह गान प्रस्तुत नही किया था ) तो गीत कौन सा का निर्णय हुआ , एक स्थान पर एकत्रित हुए 15 से 20 मिनिट तैयारी हुई और गीत रिकॉर्ड कर भेज दिया गया , विभिन्न शहरों से आयी प्रविष्टियों में बीवीएम सोल म्यूजिक का नईदुनिया की समूह गान चयन टीम द्वारा श्रेष्ठ 7 समूह गीतों में चयन हुआ । इन्दोर से एकमात्र टीम बीवीएम सोल म्यूजिक रही तो प्रथम 7 में गायन के आधार पर चयन हुआ ।
अगला दौर था जो आजकल सभी जगह हो रहा है मतलब पॉप्युलर वॉट्स का जिसमे लाइक्स और शेयर्स के जोड़ के आधार पर विजेता घोषित होने थे ।
ईश्वर , माता पिता के आशीर्वाद और बीवीएम के सभी मित्रो के सहयोग एवम निरंतर प्रयासों से आपके विद्यालय के बाथरूम सिंगर्स के क्लब बीवीएम सोल म्यूजिक ने अपने प्रथम प्रयास में ही 3 रा स्थान प्राप्त किया।
बीवीएम सोल म्यूजिक की और से हम अपने सभी मित्रो का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है जिनके सहयोग से आज हम सफलता प्राप्त कर सके ।
बीवीएम सोल म्यूजिक समूह के जिन सदस्यो ने नईदुनिया की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उनके नाम इस प्रकार है
वैभव पुरोहित
सुनील सायता
देवराज दिसोरिया
प्रमिला श्रीवास्तव
दीपक चौबे
जितेंद्र सातालकर
पुनः धन्यवाद
*बीवीएम सोल म्यूजिक समूह*