
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने हैशटैग #ResignModi के साथ की गई पोस्ट्स को ब्लॉक किया, और फिर कुछ ही घंटों बाद रीस्टोर भी कर दिया, जिससे नया विवाद पैदा हो गया, क्योंकि माना गया कि फेसबुक ने यह पाबंदी सरकार के कहने पर लगाई थी. लेकिन फेसबुक ने सफाई देते हुए कहा है कि इस हैशटैग को उन्होंने गलती से ब्लॉक कर दिया था, केंद्र सरकार के कहने पर नहीं. फेसबुक ने इस विषय में कुछ भी और नहीं कहा.
फेसबुक आमतौर पर ऐसे हैशटैग को ब्लॉक करता है जो उनकी गाइडलाइंस के खिलाफ होते हैं और यह प्रक्रिया कभी-कभी मैनुअली, तो कभी ऑटोमेटेड होती है. फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने गलती से हैशटैग #ResignModi को अस्थाय तौर पर ब्लॉक कर दिया था, इसलिए तुरंत बाद ही इसे फिर से रीस्टोर कर दिया गया.
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को संभाल पाने में कथित तौर पर नाकाम रहने और इसी दौरान चुनावी रैलियों का आयोजन करने को लेकर जनता अपने फेसबुक पोस्ट में सरकार के खिलाफ #ResignModi का इस्तेमाल कर रही है.