फेसबुक ने दुनियाभर में रोलआउट करना शुरू किया डार्क मोड फीचर, जानिए किसे मिलेगी ये सुविधा

फेसबुक ने आखिरकार एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए व्यापक रूप से डार्क मोड को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी के स्कोप-पर्सन ने पुष्टि की कि इस फीचर को वैश्विक स्तर पर रोल आउट किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के स्पोक-पर्सन ने बताया गया है, “हम जानते हैं कि लोग डार्क मोड के लिए पूछ रहे हैं, और अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही लोगों को अपनी फेसबुक ऐप सेटिंग्स में यह ऑप्शन दिखना शुरू हो जाएगा। बता दें फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप में पहले से ही डार्क मोड सपोर्ट उपलब्ध हैं.

फेसबुक की इंटरफेस पूरी तरह ब्लैक नहीं होगी- फेसबुक की इंटरफेस डार्क मोड में पूरी तरह ब्लैक नहीं होगी. जैसे कि इंस्टाग्राम और मैसेंजर में डार्क मोड इंटरफेस पूरी तरह से ब्लैक हो जाती है. फेसबुक के डार्क मोड में लोगो और आइक के लिए व्हाइट एक्सेंट्स के साथ इसमें एक ग्रेस्केल डिज़ाइन मिलेगा. आपको बता दें फेसबुक ने काफी धीमी रफ्तार से अपने सभी ऐप के लिए डार्क मोड सपोर्ट देना शुरू किया है.

 

डार्क मोड से फायदा- इससे पहले मई में, फेसबुक ने सभी यूजर्स के लिए अपने संशोधित और इमर्सिव डेस्क टॉप ऐप पर डार्क मोड को रोल आउट किया था. डार्क मोड यूजर्स को लोअर ब्राइटनेस के साथ कंटेंट देखने की अनुमति देता है, साथ ही कम रोशनी में उपयोग के लिए स्क्रीन की चमक को भी कम करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *