
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और वो बॉलीवुड में कई सारे स्टार को लॉन्च कर चुके हैं और उन्हीं में से एक है सोनाक्षी सिन्हा जिन्हें भाईजान ने लॉन्च किया है. ऐसे में अब सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है. इस फोटो को देखने के बाद दोनों के फैन्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं. हालांकि इस वायरल फोटो को ध्यान से देखने के बाद पता चला कि इस फोटो की सच्चाई तो कुछ और ही है
क्या है सलमान-सोनाक्षी की शादी का सच?
सलमान खान ने साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया था और दोनों की कैमिस्ट्री बहुत कमाल की है। लेकिन क्या सचमुच दोनों ने शादी कर ली है? जवाब है- नहीं। हकीकत ये है कि वायरल हो रही ये तस्वीर असल में फोटोशॉप का कमाल है और बॉलीवुड के भाईजान अभी भी सिंगल ही हैं। हां उनके यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें अभी भी काफी वायरल हो रही हैं।
तो क्या जहीर संग रिलेशनशिप में हैं सोनाक्षी?
सलमान खान का नाम तो जैकलीन फर्नांडिस से लेकर जरीन खान तक जोड़ा गया है लेकिन उनकी शादी की खबरें असल में कोरी बकवास के अलावा कुछ भी नहीं है। जहां तक बात है सोनाक्षी सिन्हा के किसी रिलेशनशिप में होने की तो बता दें कि सलमान खान के अलावा उनका नाम एक्टर जहीर इकबाल के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी संग नजर आएंगे
जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों का खंडन करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर उनके दोस्त की तरह हैं। सोनाक्षी ने कहा, ‘वो मेरे दोस्त की तरह है और हम इस खबर पर खूब हंसे थे क्योंकि ये काफी फनी है। मुझे लगता है कि उसने पहली फिल्म में काफी अच्छा काम किया है और ‘डबल XL’ में भी उसका रोल काफी डिफरेंट है।’