
कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी सुबह चाय और टोस्ट के बगैर नहीं होती है. लेकिन क्या जानते हैं कि सुबह-सुबह प्लेट में सजकर आने वाला यह टोस्ट बनता कैसे है. अगर नहीं तो इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप यकिन मानिए कि आप टोस्ट खाना ही छोड़ देंगे.क्योंकि, जिस तरह टोस्ट पर कारीगर पैर रखे हुए हैं और उसमें थूक लगाकार कर पैकिंग कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक कारखाने में काफी सारे लोग मौजूद हैं और वहां मौजूद कर्मचारी तैयार टोस्ट को पैक करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन उनमे से एक कारिगर ने तैयार हुए टोस्ट के ऊपर अपना पैर रखा है. इतना ही नहीं, पैकिंग करते वक्त उसने टोस्ट को अपने जीभ पर लगाया और फिर उसे पैक किया. हैरतअंगेज बात ये है कि ये घिनोनी हरकत करते समय ये लोग वीडियो भी शूट करा रहे हैं. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है.
ये देखिए वीडियो:-
इस घिघौने वीडियो को देख हर कोई हैरान है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को GiDDa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 37 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स काफी गुस्सा है और अपना- अपना रिएक्शन कमेंट्स के जरिए दिए जा रहे हैं.
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ इस शख्स को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ इनके घर भी यही टोस्ट जाना चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ आज से टोस्ट खाना बंद.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी राय रखी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले तंदूरी रोटी में थूक लगाने वाला मामला काफी वायरल हुआ था. जिसमें वह रोटी को तंदूर में लगाने से पहले वह उस पर थूकता था उसके बाद ही उसे पकाने के लिए तंदूर में लगाता था.