इंदौर में आसाराम के बेटे नारायण साईं की जमीन का जाली सौदा, ठग ने बीजेपी नेता को करोड़ों मे बेची; 11 लाख एडवांस लेकर ठग फरार

 

आसाराम का बेटा नारायण साईं।

जेल में सजा काट रहे पूर्व कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं और उनके पार्टनर की इंदौर स्थित जमीन का बाले-बाले सौदा कर दिया गया। ठग ने भाजपा नेता को 19 एकड़ जमीन नौ करोड़ 11 लाख रुपए में बेच दी। बयाने के रुपए में 11 लाख रुपए भी ले लिए। यह सौदा 14 दिसंबर 2023 को एग्रीमेंट पर हुआ था। जब पता चला कि जमीन बेचवाल की नहीं है तो पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दीनदयाल चौहान की शिकायत पर आरोपी ओमराव साबले निवासी स्कीम नंबर 71 इंदौर पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया जमीन ग्राम बिहाड़िया में स्थित है। आरोपी ओमराव साबले ने 9 करोड़ 11 लाख रुपए में फर्जी तरीके से सौदा कर खरीदार पिता दीनदयाल से 11 लाख रुपए भी ले लिए। इसमें से 5.5 लाख नगद और 5.5 लाख रुपए का चैक दिया। जमीन की सच्चाई सामने आने पर रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच के लिए खजराना थाने पर सौंप दिया है।

फरियादी दीनदयाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। उसने अपने दोस्त इरशाद पुत्र नासिर शाह के साथ मिलकर आरोपी ओमराव से जमीन का सौदा किया था। सौदा 9 करोड़ 11 लाख में तय हुआ। आरोपी साबले ने सौदे के वक्त बताया था कि यह जमीन उसी की है। अभी कोर्ट केस चल रहा है लेकिन दिक्कत नहीं आएगी। भरोसे में आकर दीनदयाल ने इरशाद से चर्चा की और सौदा कर लिया। बयाने में 11 लाख रुपए नकद और बैंक एकाउंट में टुकड़े में जमा करा दिए थे।

प्रॉपर्टी का काम करता है फरियादी

जब जमीन के सौदे के बाद खुलासा हुआ कि यह जमीन ओमराव साबले की है ही नहीं तो फरियादी दंग रह गया। पता चला कि यह आसाराम के बेटे जब मैंने जमीन की जानकारी निकाली तो पता चला कि यह जमीन ओमराव की नहीं है। इसके एक हिस्से का मालिक नारायण सांईं (आसाराम का बेटा) और दूसरे हिस्से के मालिक कल्पना, सूर्यकांत और रमेश पुराणिक सहित अन्य लोग हैं।

पीड़ित दीनदयाल ने जब ओमराम से अपना एडवांस वापस मांगा तो वह मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गया। तब केस दर्ज कराया गया है।

2013 से जेल में बंद है आसाराम का बेट नारायण साईं

2013 में सूरत की दो बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ रेप किया है। दोनों बहनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2002 और 2005 में बाप और बेटे ने उनको कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों बहनें आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं। इस दौरान आसाराम और नारायण की पत्नियां ही उन्हें उनके पास ले जाया करती थी। इसके बाद दोनों बाप-बेटे उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाते थे।

रेप पीड़िताओं ने बताया था कि नारायण साईं उनको कई जगहों पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया था। यहां तक कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाया करता था। वो अक्सर ऐसा कई लड़कियों के साथ करता था। उसने कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते बनाए थे। जब लड़कियों ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत की तो वो कहता कि उनसे बहुत प्यार करता है। इतना ही नहीं उन्हें लव लेटर लिखकर अपने प्यार का इजहार भी किया करता था। दिल्ली पुलिस ने उसको दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *