“सूरत गरबा पंडाल से नकली सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वॉकी-टॉकी और मूंछों के सहारे VIP एरिया में घुसपैठ; आयोजकों की सतर्कता से हुआ भंडाफोड़”

सूरत में नवरात्रि गरबा पंडाल में पुलिस बनकर दो दिन से VIP एरिया में घूम रहे युवराज राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वॉकी-टॉकी और पुलिस जैसी मूंछें रखकर वह लोगों को धोखा दे रहा था. आयोजकों को शक हुआ तो पुलिस को बुलाया गया और आरोपी का भंडाफोड़ हुआ.

नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार (Photo: Sanjay Singh J

नवरात्रि उत्सव के दौरान सूरत शहर के डुमस थाना क्षेत्र में वाईपीडी डोम में चल रहे गरबा कार्यक्रम में पुलिस ने एक नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया. पकड़े गए युवक का नाम युवराज नारू राठौड़ है, जो पिछले दो दिनों से सिविल ड्रेस में वॉकी-टॉकी लेकर पंडाल के वीआईपी गेट से प्रवेश कर रहा था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बाउंसरों के बीच से गुजरता है और बिना रोके अंदर चला जाता है. आयोजकों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद को पुलिस अधिकारी और कई उच्च अधिकारियों और नेताओं का परिचित बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *