
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस को बड़ा झटका लगा है. फेमस सिंगर दिलजान का निधन हो गया है. सिंगर का निधन मंगलवार की सुबह 3.45 मिनट पर हुआ है. कहा जा रहा है कि सिंगर की मृत्यु एक सड़क हादसे में हुआ है. सिंगर के निधन से हर कोई हैरान हो गया है.खबर के अनुसार दिलजान का निधन एक रोड एक्सीडेंट में हुआ है. सिंगल तड़के सुबह अपनी गाड़ी से अमृतसर से करतापुर जा रहे थे उसी वक्त जंडियाला गुरु के पास हादसा हुआ है और सिंगर की मौत हो गई. सिंगर करतारपुर के रहने वाले थे, उनकी अचानक मौत से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण से हुआ .
पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है. दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे. जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी. पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया. अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी.
2 अप्रैल को रिलीज होना था नया गाना:-दिलजान के परिजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था. इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे. देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दिलजान कार में अकेले ही थे.