26 जनववरी को 4 किसान नेताओं की हत्या करने का था प्लान ! सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। किसानों का दावा है कि इस व्यक्ति ने आंदोलन को बाधित करने की साजिश रची है। इस शख्स ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान चार किसान नेताओं की हत्या करने की साजिश का दावा किया है. पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल और चार लोगों की हत्या करनी थी। साथ ही तिरंगा नीचे गिराकर बड़ा बवाल करने की योजना थी। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि नकाबपोश युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

किसान मोर्चा की ओर से मीडिया के सामने पेश ये शख्स ने कहा- हमें इस काम के लिए हथियार मिले थे। जैसे ही किसान 26 तारीख को आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, और अगर ये नहीं रूकते तो इन पर गोली चलाने का ऑर्डर था। हमारी 10 लोगों की दूसरी टीम पीछे से गोली चलाती जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगता कि किसानों ने ये किया है।

26 तारीख को जो रैली होगी उसमें आधे लोग घर के होंगे जो पुलिस की वर्दी में होंगे इन्हें तितर बितर करने के लिए। 24 तारीख को स्टेज पर जो चार लोग होंगे उन्हें मारना है, फोटो दे दी गई है। जो हमें सिखाता है उसका नाम प्रदीप सिंह है। राई थाने का एसएचओ है वो। वो जब भी हमसे मिलने आता था मुंह पर कवर लगाकर आता था। हमने उसका बैच देखा था। जिन्हें मारना था उनका नाम नहीं पता है, उनके फोटो हैं। किसान नेताओं ने कहा कि उनके आंदोलन और 26 जनवरी होने वाली ट्रैक्टर रैली को लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है। किसान नेताओं ने इस शख्स को मीडिया में पेश करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *