लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, तो हारी बेटी ने फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मध्यप्रदेश में शनिवार को ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 24 साल की एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने लूडो के खेल में उसे धोखा दिया है। पिता के द्वारा खेल में चीटिंग किए जाने से बेटी इतनी ज्यादा आहत हो गई कि अब वो उन्हें पिता मानने से ही इनकार कर रही है।
इस मामले में कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी ने कहा, “युवती ने कहा कि उसने अपने पिता पर इतना भरोसा किया और उनसे धोखा देने की उम्मीद नहीं की। हमने उनके साथ चार काउंसलिंग सत्र आयोजित किए हैं।”

लॉकडाउन के दौरान युवती अपने दो भाई बहनों और पिता के साथ लूडो खेला करती थी. लगातार हारने के कारण युवती के मन में पिता के खिलाफ नाराजगी बढ़ती चली गई. समय के साथ नाराजगी की भावना इतनी बढ़ गई कि परिवार को इस मामले को संभालने के लिए काउंसलिंग का सहारा लेना पड़ा. सरिता रंजन ने बताया कि एक 24 साल की युवती हमारे पास आई और उसने बताया कि जब भी वह भाई बहनों और पिता के साथ लूडो खेलती है तो उसके पिता उसकी गोटी काट दिया करते थे. ऐसा करने से उसे लगता था कि पिता ने उसके विश्वास को भी काट दिया.

 

युवती ने बताया कि उसने कभी सोचा नहीं था कि उसके पिता ही उसे हराएंगे. युवती ने इस भावना को कभी परिवार के साथ साझा नहीं किया. लड़की की मां नहीं है और वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है. सरिता रजनी कहती हैं कि आज कल के बच्चों में हार करने की क्षमता नहीं है और अपने परिवार के सदस्यों से बड़ी उम्मीदें रखती हैं और जब यह उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं तो तनाव का कारण बन जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *