
सिंगर रेणु शर्मा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में मंत्री धनंजय पंडितराव मुंडे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रेणु ने बलात्कार और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ दर्ज शिकायत की का फोटो ट्वीट किया और महाराष्ट्र पुलिस पर उनके मामले को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया।
मुंबई पुलिस, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पीएम नरेंद्र मोदी को उनके ट्वीट में टैग करते हुए रेणु शर्मा ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर मुंडे के खिलाफ उनकी शिकायत स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दावा किया उनकी जान को खतरा है। उन्होंने अपने लिए मदद भी मांगी।
रेणु शर्मा की शिकायत के अनुसार, सिंगर ने धनंजय मुंडे यानी अपने जीजा पर शादी करने के बहाने यौन शोषण और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। रेणु शर्मा ने लिखा है कि वो पहली बार 1997 में मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर धनंजय मुंडे से मिली थीं। वो तब लगभग 16-17 साल की थी। शिकायत के अनुसार, धनंजय मुंडे ने 1998 में रेणु की बहन करुणा से शादी की थी।
2003 में, जब करुणा धनंजय मुंडे के बच्चे की मां बनने वाली थी और इंदौर चली गई थी, तो धनंजय मुंडे ने रेणु शर्मा के घर जाना शुरू कर दिया था, क्योंकि वो जानते थे कि वो घर में अकेली है। शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुंडे ने उसके साथ बलात्कार किया, जब उसके घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं थे और अगले कई दिनों तक उसका यौन शोषण भी किया।
रेणु ने आरोप लगाया कि उस दिन के बाद से एनसीपी नेता उन्हें रोज फोन करने लगा और उसने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे प्यार करता है। साथ ही मुंडे ने उसे बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनाने का भी लालच दिया। सिंगर कई धाराओं के तहत राज्य सरकार में मंत्री मुंडे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।