इंदौर की मॉल की पार्किंग में युवक युवती के बीच मारपीट – देखे वायरल VIDEO

इंदौर के एबी रोड पर रविवार रात मॉल के पीछे पार्किंग में युवक-युवतियों के बीच मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। इधर, पुलिस ने वीडियो देखने के बाद जांच करने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो विजयनगर इलाके के मॉल की पार्किग का बताया जा रहा है।

यहां युवकों के दो गुट के बीच जमकर विवाद हो रहा है। जिसमें एक युवती बचाव करते नजर आ रही है। युवकों ने बचाव के दौरान युवती के साथ भी मारपीट की। काफी देर तक डंडे ओर लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। मामले में अफसरों तक वायरल वीडियो पहुंचे हैं। एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

तीन लोगो पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

विजयनगर पुलिस ने इस मामले में युवती की जानकारी निकाली। वह बजरंग नगर की रहने वाली है। युवती को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वाशरूम गई थी। इस दौरान तीन लड़के उसे कमेट्स कर अश्लील इशारे किये। उसके भाई ओर दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े खीचें ओर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *