फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, मुम्बई में बांद्रा स्थित बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के साथ। फाइल फोटो

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका शव बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

जुलाई 2023 में हॉस्पिटलाइज हुए थे अनिल अरोड़ा

बीते साल अनिल अरोड़ा को हेल्थ इश्यू के चलते मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *