ब्रेकिंग न्यूज़ -निशिकांत कामत का 50 की उम्र में निधन

मदारी’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। सोमवार शाम उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 50 साल के कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थे। इसी के चलते उन्हें 31 जुलाई को हैदराबाद के गचीबोवली स्थित एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने पीलिया और पेट दर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और कुछ और इंफेक्शन्स के बारे में पता चला था। 13 अगस्त को अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में उन्हें खतरे से बाहर बताया गया था। हालांकि, वे उस वक्त भी आईसीयू में ही डॉक्टर्स की निगरानी में थे।
मराठी फिल्‍म ‘डोंबिवली फास्‍ट’ से फिल्‍मी डेब्‍यू करने वाले कामत ने 2008 में बॉलिवुड में एंट्री की और साल 2006 में हुए मुंबई बम विस्‍फोट पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘मुंबई मेरी जान’ बनाई।
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्‍म के डायरेक्‍टर
इसके बाद निशिकांत ने अजय देवगन स्‍टारर ‘दृश्‍यम’, इरफान खान की ‘मदारी’ समेत कई और फिल्‍मों का डायरेक्‍शन किया। आने वाले प्रॉजेक्‍ट्स की बात करें तो उनके पास ‘दरबदर’ नाम की एक फिल्‍म है जिसके 2022 में रिलीज होने की उम्‍मीद है।

इन फिल्‍मों में की ऐक्‍टिंग
डायरेक्‍शन के अलावा निशिकांत ने कुछ फिल्‍मों में ऐक्‍टिंग भी की है। उन्‍होंने फिल्‍म ‘भावेश जोशी’ में काम किया। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम स्‍टारर ‘रॉकी हैंडसम’ में नेगेटिव रोल में नजर आए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *