
पूनम पांडे के न्यूड फोटो शूट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन के गोवा में न्यूड फोटो शूट का मामला सामने आया है. इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक, गोवा के वास्को पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है. सोमन पर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की गई न्यूज रनिंग पोस्ट के लिए आईटी एक्ट के तहत आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अशलील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिलिंद सोमन की फोटो सामने आने के बाद गोवा के एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘गोवा सुरक्षा मंच’ ने वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में गोवा सुरक्षा मंच ने आरोप लगाया गया था कि सोमन के सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करने से गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान हुआ है. इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.
दरअसल, 4 नवंबर को जब मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे थे. उस दिन मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह न्यूड होकर दौड़ते नजर आ रहे थे. सोमन ने इस फोटो के साथ, ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ कैप्शन भी लिखा था. इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत आई थी.
मिलिंद की इस तस्वीर पर दो तरह से लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ हैं जो उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ न्यूज रनिंग पर सवाल उठा रहे हैं.
आपको बता दें कि पूनम पांडे के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद उन्हें और उनके पति सैम बॉम्वबे को हिरासत में लिया था, हालांकि दोनों को बेल मिल गई है.