डिप्टी कलेक्टर, झाबुआ सुनील झा पर FIR

मध्यप्रदेश के झाबुआ के आदिवासी गर्ल्स होस्टल में निरीक्षण करने पहुंचे एक रंगीन मिजाज एसडीएम के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसडीएम सुनील कुमार झा ने गर्ल्स होस्टल की छात्राओं से अश्लील सवाल पूछे थे। उन्होंने एक छात्रा के कंधे पर हाथ रखा तो दूसरी छात्रा को चूम लिया। कलेक्टर तक शिकायत पहुंची। जांच में आरोप सही पाए गए। रात को एसडीएम के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। संभागायुक्त ने एसडीएम को निलंबित भी किया गया है।

आरोपी डिप्टी कलेक्टर सुनील झा को पद से निलंबित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *