गुजरात के राजकोट में Covid-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 कोरोना मरीज़ों की मौत:रिपोर्ट

गुजरात के राजकोट जिले में मवडी इलाके में उदय शिवानंद अस्पताल में रात करीब एक बजे भीषण आग लगने से इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती मरीजों की मौत हो गई है. अब तक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

खबरों के अनुसार राजकोट के कोविड अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार देर रात आग लगने से पांच मरीज़ों की मौत हो गई है. खबरों के अनुसारअस्पताल में भर्ती 30 अन्य कोरोनावायरस मरीज़ों को बचा लिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि, इससे पहले अहमदाबाद के एक कोविड अस्पताल में आग की घटना सामने आई थी.
राजकोट के मवडी इलाके में उदय शिवानंद अस्पताल में रात करीब एक बजे आग लग गई है. आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के हवाले से कहा, “आग लगने की सूचना मिलने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे और 30 मरीज़ों को बचाया गया है. तीन मरीज़ों की आईसीयू के अंदर मौत हो गई है.” उन्होंने कहा कि बचाए गए मरीज़ों को दूसरे कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

बता दें कि अगस्त में गुजरात में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी. अहमदाबाद में एक अस्पताल में आग लगने के बाद 8 COVID-19 मरीज़ों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *