कनाडा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की हुई हत्या

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में समय गोलीबारी हुई और सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। खबर में बताया गया है , ‘‘आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आई और उसने बताया कि 49 वर्षीय एवं 57 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। 51 वर्षीय एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर घाव हैं। मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम मंगलवार और बुधवार को होना है।’’

बूटा सिंह गिल के रूप में हुई पहचान 

गोलीबारी में मारे गए भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी। शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। वह अपना नुकसान उठाकर भी मदद करते थे। कोई उन्हें क्यों नुकसान पहुंचाएगा?’

नहीं थी दुश्मनी 

मोहिंदर ने कहा कि वह गिल को अच्छी तरह जानते थे, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।  पुलिस ने कहा कि इलाके में कई लोगों ने एक तेज आवाज सुनी। एबी सीबेन नाम की एक महिला ने कहा कि उसने कम से कम चार गोलियां चलने की आवाज सुनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *