पहली बार दिखी ईशा अंबानी की बेटी की झलक नाना मुकेश अंबानी के साथ आया क्यूट वीडियो-आप भी देखे वीडियो

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है. वहीं हाल ही में बिजनेसमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने अपनी बच्ची का स्वागत किया है, जिसके चलते वह चर्चा में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा अंबानी की बेटी की पहली बार झलक देखने को मिली है. वहीं वीडियो में उन्हें नाना मुकेश अंबानी की गोद में देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी के स्वागत के लिए ईशा अंबानी पिता मुकेश अंबानी के साथ नजर आ रही हैं. वहीं इसमें नातिन और नानू की खूबसूरत जोड़ी भी देखने को मिली है. वीडियो में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की गोद में बेटी ईशा अंबानी की बेटी क्यूट ड्रेस और हेयरबैंड लगाए हुए नजर आ रहे हैं. जबकि ईशा अपनी बेटी की ड्रेस ठीक करने में लगी हुई दिख रही हैं.

बता दें, ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई थी, जिसके बाद 19 नवंबर साल 2022 में कपल ने जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया का स्वागत किया था, जिनका स्वागत भारत पहुंचने पर बहुत धूमधाम से हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *