
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) अब आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail Ltd) में 7.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. एबीएफआरएल (ABFRL) और फ्लिपकार्ट की डील 1500 करोड़ रुपये की होगी. यह डील 205 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की जाएगी.
ABFRL के पास पैंटालून, एलन सोली और पीटर इंग्लैड जैसे तगड़े ब्रांड हैं। डील के बाद ABFRL में प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप की हिस्सेदारी 55.13 फीसदी रहेगी। आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि देश के अपैरल इंडस्ट्री में विकास की मजबूत संभावनाएं हैं।
ABFRL आक्रामक तरीके से करेगी कारोबार का विस्तार:-अगले 5 साल में देश की अपैरल इंडस्ट्री 100 बिलियन की हो सकती है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने कहा कि डील से मिलने वाले फंड से वह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करेगी। कंपनी आक्रामक तरीके से कारोबार का विस्तार करना चाहती है।
ABFRL के शेयर BSE पर 12% उछले:-बीएसई पर करीब डेढ़ बजे ABFRL के शेयर इंट्राडे कारोबार में 11.99 फीसदी उछलकर 171.80 पर ट्रेड कर रहे थे। यह पिछले 6 महीने का ऊपरी स्तर है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 52 सप्ताह में 281.31 रुपए का ऊपरी और 95.69 रुपए का निचला स्तर छुआ है।