कोरोना से ठीक हुए लोगों में इतने दिनों तक रहता है वायरस, भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण है ये शोध

दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर कई शोध लगातार किए जा रहे हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में कितने दिनों तक वायरस रह सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस रिसर्च से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए ये स्टडी काफी महत्वपूर्ण है।

सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के द्वारा की गई रिसर्च
कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में कितने समय तक वायरस का खतरा रहता है इस बात का अध्ययन अमेरिका के एटलांटा में सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के द्वारा किया गया है।

90 दिनों तक रह सकता है वायरस
सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक गंभीर अवस्था से गुजरे कोरोना वायरस के मरीजों में करीबन 90 दिनों तक कोरोना वायरस रह सकता है यानी कि ऐसे मरीजों से कोरोना संक्रमण का खतरा करीबन 90 दिनों तक रहता है।

ऐसे लोगों से 10 दिन तक रहता है कोरोना संक्रमण का खतरा…
इस शोध के अनुसार जो लोग कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए हैं, उन लोगों में 10 दिन तक कोरोना वायरस रह सकता है यानी ऐसे लोगों से करीबन 10 दिनों तक कोरोना वायरस का खतरा रहता है। इस शोध में ये भी दावा किया जा रहा है जिन मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर है उन लोगों से कोरोना संक्रमण का खतरा 20 दिनों तक रहता है।

भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण है ये शोध
भारत के लिहाज से ये शोध काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में कोरोना वायरस से ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *