मध्यप्रदेश में पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बड़ी कार्रवाई: 29 वाहनों के पंजीयन रद्द, चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे वाहन मालिक — अब सिर्फ चालान नहीं, रजिस्ट्रेशन भी जाएगा!”

प्रदेश में अपनी तरह की पहली कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। आईटीएमएस प्रणाली के अंतर्गत शहर में लगे कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को लगातार ई-चालान जारी किए जा रहे हैं।

पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों की जांच में पाया गया कि कुछ वाहन चालक बार-बार रेड सिग्नल जम्प, ट्रिपल राइडिंग जैसे नियम तोड़ रहे हैं। ऐसे 31 वाहन चालकों की पहचान इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट द्वारा की गई। इनकी सूची बनाकर आरटीओ कार्यालय को सौंपी गई।

 

 

टीम ने इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन 29 वाहन स्वामी निर्धारित समय सीमा में उपस्थित ही नहीं हुए। इसके चलते उनके पंजीयन निरस्त कर दिए गए। 2 प्रकरण अभी विचाराधीन हैं। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया प्रदेश में यह अपनी तरह की पहली कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *