Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, 15 दिन पहले हुआ था पैरालेसिस

अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे ‘बिग बॉस’  के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम  का निधन हो गया है.बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और 15 दिन पहले लकवे का शिकार हो गए थे।Zee News के साथ बातचीत में स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि उन्हें 15 दिन पहले लकवा मार गया था, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ती ही चली गई। कोई सुधार नहीं हुआ और अब थोड़ी देर पहले निधन हो गया।

3 महीने पहले कोरोना और 15 दिन पहले लकवा, बिगड़ती चली गई हालत
अर्जुन जैन के मुताबिक, स्वामी ओम को 3 महीने पहले कोरोना भी हुआ था। लकवा मारने के बाद उन्हें चलने फिरने में बहुत परेशानी होने लगी थी। कोरोना का शिकार होने के बाद स्वामी ओम ठीक तो हो गए थे, पर शरीर में काफी कमजोरी आ गई थी। बताया जा रहा है कि लकवा मारने के बाद से स्वामी ओम का एम्स में इलाज चल रहा था।

 

विवादों में रहे स्वामी ओम
‘बिग बॉस 10’ में स्वामी ओम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह कई चीजों को लेकर विवादों में रहे और अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरी थीं। 10वें सीजन में उन्होंने एक टास्क के दौरान सारी हदें पार करते हुए पहले एक बोल में टॉइलट किया और उसे बानी जे पर फेंक दिया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ खड़े हो गए थे और बाद में उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *