पूर्व सीएम शिवराज ने भाजपा नेता को अपने हाथों से पहनाए जूते – देखें VIDEO

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के अनूपपुर जिलाध्यक्ष को अपने हाथ से जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वे जूते नहीं पहनेंगे। पूर्व CM के जूते पहनाने पर वे भावुक हो गए। रामदास पुरी पैर छूने के लिए झुके तो शिवराज ने गले से लगा लिया।

शिवराज ने कहा, ‘रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे।’

रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुत से सरकार बनी है।

रामदास पुरी 2017-18 में जूते-चप्पल पहना छोड़ दिया था। 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार आई तो शिवराज ने उनका यह संकल्प पूरा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *