इंदौर में पूर्व मंत्री ने प्रोफाइल से ‘कांग्रेस लोगो’ हटाया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच इंदौर में भी चर्चा गर्म है। कमलनाथ के खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने आज दोपहर अचानक अपना सोशल मीडिया एकाउंट बदल दिया। प्रोफाइल से कांग्रेस हटा दिया है। पहले कांग्रेस के पंजे के चिह्न के साथ फोटो थी।। 24 घंटे में ट्वीटर पर उनकी तरफ से कोई अपडेट नहीं दी गई थी, फिर अचानक से प्रोफाइल बदल डाली।

उनका मुख्य मोबाइल नंबर बंद आ रहा है जबकि दूसरे नंबर पर भी कोई फोन रिलीव नहीं कर रहा है। इस संबंध में सज्जनसिंह वर्मा के इंदौर और देवास के करीबी नेताओं से जानकारी ली तो उन्हें भी नहीं पता कि सज्जन वर्मा फिलहाल कहां है। भविष्य का क्या प्लान है। हालांकि, नजदीकियों को उन्होंने बताया है संभवत: सज्जन वर्मा इंदौर में ही हैं।

वर्मा ने नई प्रोफाइल के साथ सिर्फ जन-गण-मन लिखकर अपना फोटो लगाया है। कांग्रेस को लोगो इस पर नहीं है। इससे पहले, मेरा भारत महान लिखकर कांग्रेस लोगाे भी लगा रखा था।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री वर्मा देवास के पूर्व सांसद रह चुके हैं। साथ ही सोनकच्छ से विधायक रहते हुए कमलनाथ सरकार में मंत्री भी बने थे। वे राजनीतिक रूप से सीधे तौर पर कमलनाथ के खास माने जाते हैं। मूल रूप से इंदौर के रहने वाले वर्मा अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और कांग्रेस के बड़े दलित नेता माने जाते हैं। हालिया चुनाव में वे सोनकच्छ से भाजपा के राजेश सोनकर से हार गए थे।

पटवारी के अध्यक्ष बनने से होल्ड घटा

बता दें सज्जनसिंह वर्मा का इंदौर में अच्छा होल्ड रहा है। अपने बयानों को लेकर भी वे हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं लेकिन जब से जीतू पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उसके बाद से वर्मा का इंदौर पर होल्ड घटा है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बनाया है। इस तरह मालवा-निमाड़ में कांग्रेस ने नए नेतृत्व को मौका देकर पुराने नेताओं को किनारे कर दिया है।

9 में से 1 समर्थक को मिला था टिकट

इंदौर जिले में विधानसभा की 9 सीट हैं। पिछले चुनाव में सज्जन वर्मा के कोटे से सिर्फ एक टिकट मिला था। इंदौर-4 से राजा मंधवानी लड़े जो हार गए। इंदौर-1 से संजय शुक्ला, इंदौर-2 से चिंटू चौकसे का टिकट सीधे पार्टी लेवल से तय हुआ। इंदौर-3 से पिंटू जोशी दिग्विजय सिंह गुट के माने जाते हैं। इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल प्रियंका गांधी के समर्थक हैं। महू से लड़े केदारशुक्ला बीजेपी से आए थे। देपालपुर के विशाल पटेल और सांवेर की रीना बौरासी भी दिग्विजय सिंह गुट से हैं।

ट्वीटर के प्रोफाइल से भी कांग्रेस का लोगो हटाया

पूर्व मंत्री वर्मा ने अपने ट्वीटर हेंडल से कांग्रेस का लोगो शनिवार दोपहर को हटाया है। यह वह वक्त है जब कमलनाथ अचानक दिल्ली जा रहे हैं। वर्मा ने प्रोफाइल फोटो अपडेट करते हुए तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाई है। जिस पर जन, गण, मन लिखा है। वहीं फेसबुक आईडी पर भी उनकी पुराने फोटो कांग्रेस के लोगो के साथ थी, उसे भी हटा दिया है।

प्रोफाइल पर फोटो बदलने के बाद आने लगे कमेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *